Instagram Update- क्या आपके इंस्टाग्राम की Reach धीरे धीरे कम हो रही हैं, जानिए इसकी गलतियां

दोस्तो आज के आधुनिक युग में इंस्टाग्राम रील्स देखने का सबसे बड़ा साधन बन गया हैं, खासकर युवाओं के लिए मनोरंजन से लेकर रील्स और ब्रांड कोलैबोरेशन के ज़रिए पैसे कमाने तक, यह प्लेटफॉर्म कई मौके देता है। कई यूज़र्स अक्सर अपने अकाउंट की रीच में अचानक या धीरे-धीरे कमी देखते हैं। आइए जानते हैं इसकी वजह- 

1. ऑडियंस के साथ बातचीत की कमी

Instagram उन अकाउंट्स को प्रमोट करता है जिनमें मज़बूत एंगेजमेंट होता है। अगर आप कमेंट्स का जवाब नहीं दे रहे हैं, डायरेक्ट मैसेज को नज़रअंदाज़ कर रहे हैं, या अपने फ़ॉलोअर्स के साथ बातचीत नहीं कर रहे हैं, तो आपकी रीच काफ़ी कम हो सकती है। 

2. गलत समय पर पोस्ट करना

अच्छी क्वालिटी का कंटेंट भी खराब परफ़ॉर्म कर सकता है अगर उसे तब पोस्ट किया जाए जब आपकी ऑडियंस एक्टिव न हो। रीच में टाइमिंग बहुत अहम भूमिका निभाती है। 

3. बहुत ज़्यादा या बेकार हैशटैग का इस्तेमाल

बहुत ज़्यादा हैशटैग इस्तेमाल करने या बार-बार एक ही सेट दोहराने से परफ़ॉर्मेंस पर बुरा असर पड़ सकता है। इसके बजाय, ऐसे हैशटैग पर ध्यान दें जो आपके कंटेंट से मेल खाते हों और टारगेटेड हों। यहाँ संख्या से ज़्यादा क्वालिटी मायने रखती है।

4. एक जैसा या ओरिजिनल न होने वाला कंटेंट

Instagram नए और दिलचस्प कंटेंट को पसंद करता है। बार-बार एक ही तरह का कंटेंट पोस्ट करने से ऑडियंस की दिलचस्पी कम हो सकती है और रीच सीमित हो सकती है। 

5. खराब क्वालिटी की पोस्ट और रेगुलर एक्टिविटी न होना

 

धुंधली तस्वीरें, खराब वीडियो क्वालिटी, या पोस्ट के बीच लंबा गैप आपके अकाउंट की परफ़ॉर्मेंस को नुकसान पहुँचा सकता है। कंसिस्टेंसी और क्वालिटी बहुत ज़रूरी हैं।