Health Tips- नाश्ते में ब्रेड की जगह इन चीजों का करें सेवन, पूरा दिन रहेगी एनर्जी

दोस्तो आज की भागदौड़ और व्यस्त जीवनशैली की वजह से हम अपने खान पान पर ध्यान नहीं दे पाते हैं, कई लोग समय के अभाव के कारण नाश्ते में ब्रेड खाते हैं, लेकिन रोज़ाना ब्रेड पर निर्भर रहना सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता। खासकर रिफाइंड आटे (मैदा) से बनी सफ़ेद ब्रेड में फाइबर, विटामिन और ज़रूरी पोषक तत्वों की कमी होती है। इससे पेट जल्दी नहीं भरता, बार-बार भूख लगती है और एनर्जी का लेवल कम हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं सुबह नाश्ते में ब्रेड की जगह क्या खाना चाहिए- 

1. ओट्स उपमा

भुने हुए ओट्स को राई, करी पत्ता, प्याज़, गाजर, मटर और शिमला मिर्च के साथ पकाकर फाइबर से भरपूर नाश्ता बनाया जाता है। यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और लगातार एनर्जी देता है।

2. मूंग दाल चिल्ला

भीगी और पिसी हुई मूंग दाल में प्याज़, धनिया और मसाले मिलाकर बनाया जाता है। यह मांसपेशियों की सेहत और पेट भरने में मदद करता है।

3. वेजिटेबल पोहा

चिवड़े (पोहे) को मूंगफली, प्याज़, करी पत्ता और सब्ज़ियों के साथ पकाया जाता है। हल्का होने के बावजूद यह पौष्टिक होता है और इससे विटामिन, मिनरल्स और तुरंत एनर्जी मिलती है।

4. रागी डोसा

रागी (फिंगर मिलेट) से बना पौष्टिक डोसा, जिसमें कैल्शियम, आयरन और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। यह हड्डियों की मज़बूती बढ़ाने और लंबे समय तक एनर्जी देने में मदद करता है।

5. दही के साथ फल और ड्राई फ्रूट्स

दही के साथ केला, सेब या बेरी जैसे मौसमी फलों का मिश्रण, जिसके ऊपर बादाम, अखरोट और बीज डाले जाते हैं। यह कॉम्बिनेशन पाचन में मदद करता है और शरीर को ज़रूरी पोषण देता है।