BSUSC Jobs 2026- साहयक प्रोफेसर के 3600 से भी ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, अंतिम तिथि से पहले करें आवेदन
- byJitendra
- 06 Jul, 2026
दोस्तो बिहार के जो युवा टीचिंग फील्ड में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी हैं, बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC) ने राज्य के 211 नए सरकारी डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 3,687 पदों पर संविदा (Contract Basis) भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। आवेदन प्रक्रिया 3 जुलाई से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिसके अनुसार चयनित उम्मीदवारों को 7 अगस्त तक जॉइनिंग मिल सकती है, आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स
भर्ती से जुड़ी मुख्य बातें
कुल पद: 3,687 असिस्टेंट प्रोफेसर
भर्ती स्थान: 211 नए सरकारी डिग्री कॉलेज (बिहार)
आवेदन की अंतिम तिथि: 15 जुलाई 2026
चयन आधार: अकादमिक रिकॉर्ड + इंटरव्यू
जॉइनिंग की संभावित तिथि: 7 अगस्त 2026

किन विषयों में भर्ती होगी?
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 6 विषयों में नियुक्तियां की जाएंगी:
हिंदी: 625 पद
अंग्रेजी: 674 पद
इतिहास: 662 पद
अर्थशास्त्र: 597 पद
राजनीति विज्ञान: 596 पद
समाजशास्त्र: 533 पद
योग्यता क्या है?
संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट (PG) डिग्री अनिवार्य
सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 55% अंक
आरक्षित वर्ग के लिए न्यूनतम 50% अंक
NET / SET / PhD अनिवार्य
UGC नियमों के अनुसार कुछ PhD धारकों को NET/SET से छूट मिल सकती है
आयु सीमा और वेतन
न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
अधिकतम आयु: 43 वर्ष
आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट

वेतन:
बेसिक सैलरी: ₹57,700 प्रति माह
इसके अलावा DA और अन्य भत्ते भी मिलेंगे
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
कुल 100 अंकों के आधार पर चयन किया जाएगा:
88 अंक: शैक्षणिक योग्यता
12 अंक: इंटरव्यू
महत्वपूर्ण तारीखें:
इंटरव्यू नोटिस: 17–18 जुलाई
इंटरव्यू: 20–27 जुलाई
मेरिट लिस्ट: 29 जुलाई
कॉलेज अलॉटमेंट: 1 अगस्त
जॉइनिंग: 7 अगस्त
यह भर्ती बिहार में उच्च शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर मानी जा रही है।






