Electricity Bill Saving Tips: बिजली का बिल दोगुना आ रहा है, जानिए इसके कारण
- byJitendra
- 06 Mar, 2026
दोस्तो जैसा कि हम सब जानते हैं कि आज के आधुनिक युग में बिजली हमारे जीवन जीने के लिए सबसे जरूरी हो गई है, ऐसे में बात करें गर्मियों कि तो एसी, कूलर और पंखे लगातार चलते रहते हैं, वहीं टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी रोजाना इस्तेमाल होते हैं। जिसकी वजह से बिजली का बिल बढ़ता जाता हैं, छोटी-छोटी गतिविधियां भी बिजली बिल को काफी बढ़ा देती हैं। कई बार हमारी कुछ गलत आदतें ही बिजली बिल को दोगुना तक कर देती हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में-

1. एसी को बहुत कम तापमान पर चलाना
कई लोग गर्मी से जल्दी राहत पाने के लिए एसी को 16 डिग्री सेल्सियस पर चला देते हैं। इससे कमरे को ठंडा करने में एसी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और बिजली की खपत भी बढ़ जाती है।
2. उपकरण को स्टैंडबाय मोड पर छोड़ देना
बहुत से लोग टीवी, सेट-टॉप बॉक्स, एसी या अन्य उपकरणों को रिमोट से बंद कर देते हैं, लेकिन उनके प्लग और स्विच ऑन ही छोड़ देते हैं। इसे स्टैंडबाय मोड कहा जाता है।
स्टैंडबाय मोड में भी उपकरण थोड़ी-बहुत बिजली खर्च करते रहते हैं। इसलिए जब भी किसी उपकरण का इस्तेमाल न हो, तो स्विच और प्लग दोनों बंद करना बेहतर होता है।

3. बेवजह लाइट और पंखा चालू छोड़ देना
कई बार लोग कमरे से बाहर जाते समय लाइट और पंखा बंद करना भूल जाते हैं। खासकर बाथरूम या दूसरे कमरों में यह आदत आम है।
अगर घर में यह आदत रोजाना दोहराई जाए, तो महीने के अंत में बिजली बिल काफी ज्यादा आ सकता है। इसलिए कोशिश करें कि कमरे से बाहर निकलते समय लाइट और पंखा जरूर बंद करें।
4. पुराने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल
पुराने फ्रिज, टीवी, गीजर या वाशिंग मशीन ज्यादा बिजली खपत करते हैं। पहले के उपकरण आज के मुकाबले<extra_id_1> ऊर्जा-कुशल नहीं होते।
इसलिए समय-समय पर पुराने उपकरणों को गतिशील ऊर्जा-सक्षम (5-स्टार रेटिंग) वाले उपकरण लेना बेहतर रहता है। इससे बिजली की बचत भी होती है और बिल भी कम आता है।



