AC Tips- क्या टेक्नीशियन AC में गैस खत्म हो गई ऐसा बोल रहा है, आप ऐसे करें क्रॉस चेक

दोस्तो जैसा कि हम सब देख रहे हैं कि मार्च शुरु होते ही गर्मी अपने तेवर दिखाना शुरु कर दी हैं, जिससे बचने के लिए लोग पंखे, कूलर और AC  का इस्तेमाल करते हैं, बहुत से लोग अपने AC यूनिट की सर्विस भी करवा रहे हैं ताकि वे पीक गर्मी में ठीक से काम करें। हालांकि, कभी-कभी टेक्नीशियन दावा करते हैं कि AC की गैस खत्म हो गई है और उसे फिर से भरने की ज़रूरत है, जो हमेशा सच नहीं हो सकता है। आप उसे ऐसे कर सकते हैं चेक

1. कूलिंग परफॉर्मेंस चेक करें

पहला और सबसे आसान तरीका यह देखना है कि आपका AC कमरे को कितनी अच्छी तरह ठंडा करता है।

AC चालू करें और इसे कुछ मिनट तक चलने दें।

अगर कूलिंग नॉर्मल से कमज़ोर लगे, तो यह इशारा हो सकता है कि गैस का लेवल कम है या धीरे-धीरे कम हो रहा है।

लेकिन, अगर AC तेज़ गर्मी में भी ठीक से ठंडा कर रहा है, तो गैस का लेवल नॉर्मल होने की संभावना है।

2. कूलिंग कॉइल की जांच करें

गैस का लेवल जांचने का एक और तरीका है कूलिंग कॉइल को देखना।

AC चालू करें और जांचें कि कूलिंग कॉइल पर बर्फ़ तो नहीं जम रही है।

अगर कॉइल पर बर्फ़ जमने लगे, तो यह इशारा हो सकता है कि AC का गैस लेवल कम है।

अगर बर्फ़ नहीं जम रही है और कूलिंग नॉर्मल है, तो गैस का लेवल अभी भी ठीक हो सकता है।

3. आउटडोर यूनिट पाइप की जांच करें

आप आउटडोर यूनिट से जुड़े पाइप की भी जांच कर सकते हैं।

पाइप को ध्यान से देखें कि कहीं उसमें कोई चिपचिपी चीज़ तो नहीं है, जैसे तेल।

अगर आपको पाइप पर तेल या चिपचिपे निशान दिखें, तो यह इशारा हो सकता है कि सिस्टम से गैस लीक हो गई है।

4. बबल टेस्ट करें

एक आसान बबल टेस्ट भी गैस लीक का पता लगाने में मदद कर सकता है।

डिटर्जेंट या साबुन को पानी में मिलाकर घोल बना लें।

इस घोल को कॉइल या पाइप के जोड़ों पर लगाएं।

अगर बुलबुले बनने लगें, तो इसका मतलब है कि उस जगह से गैस लीक हो रही है।