Sports News- ज़िम्बाब्वे के अनुभवी क्रिकेटर ब्रेंडन टेलर ने वापसी के साथ ही रच दिया इतिहास, जानिए क्या कारनामा कर दिया
- byJitendra
- 02 Sep, 2025
By Jitendra Jangid- दोस्तो क्रिकेट जगत में हर पल कोई ना कोई रिकॉर्ड बनता हैं और टूटता है, ऐसा ही एक रिकॉर्ड ज़िम्बाब्वे के अनुभवी क्रिकेटर ब्रेंडन टेलर ने बनाया हैं, आपको बता दें कि लगभग 4 साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करते हुए, टेलर ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज़ के दौरान एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है, आइए जानते हैं इस रिकॉर्ड के बारे में पूरी डिटेल्स

ब्रेंडन टेलर की ऐतिहासिक उपलब्धि
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टेलर ने 20 रन बनाए।
इसके साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सभी प्रारूपों में 10,000 रन पूरे कर लिए।
वह इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल होने वाले तीसरे ज़िम्बाब्वे के खिलाड़ी बन गए।
10,000+ अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने वाले ज़िम्बाब्वे के खिलाड़ी

एंडी फ्लावर - 11,580 रन
ग्रांट फ्लावर - 10,028 रन
ब्रेंडन टेलर - 10,009 रन (अब तक)
ब्रेंडन टेलर के करियर आँकड़े
मैच: 35 टेस्ट, 207 वनडे, 45 टी20I
कुल रन: 320 पारियों में 10,009 रन
भूमिका: ज़िम्बाब्वे के पूर्व कप्तान, अपनी निरंतरता और नेतृत्व क्षमता के लिए जाने जाते हैं।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [tv9Hindi]






