Sports News- एशिया कप में कौन करेगा ओपनिंग, गिल और अभिषेक शर्मा में टक्कर

By Jitendra Jangid- दोस्तो 10 सितंबर से एशिया कप 2025 खेला जाएगा, जो टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, शुभमन गिल जिनको टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई हैं, जिन्होनें इंग्लैंड में शानदार खेल दिखाया हैं, कई सालों टी-20 से दूर शुभमन गिल एशिया कप में दिखाई दे सकते हैं, खबरों के अनुसार, उन्हें इस टूर्नामेंट के लिए उप-कप्तान भी बनाया जा सकता है। उनकी वापसी उनके बचपन के दोस्त अभिषेक शर्मा के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है, अगर गिल टीम में वापसी करते हैं, तो बतौर सलामी बल्लेबाज़, वह प्लेइंग इलेवन में अभिषेक शर्मा की जगह ले सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं दोनों की परफॉर्मेंस पर-

गिल बनाम अभिषेक - टी20I प्रदर्शन तुलना

मैच और रन

शुभमन गिल - 21 मैचों में 578 रन (औसत: 30.42, औसत: लगभग 140)

अभिषेक शर्मा - 16 पारियों में 535 रन (औसत: 33.43, औसत: 193.84)

छक्के लगाने की क्षमता

गिल - टी20I में 22 छक्के

अभिषेक - टी20I में 41 छक्के

शतक और अर्द्धशतक

गिल - 1 शतक, 3 अर्धशतक

अभिषेक - 2 शतक, 2 अर्धशतक

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [tv9Hindi]