By Jitendra Jangid- दोस्तो क्रिकेट जगत बड़ी बेसब्री से एशिया कप का इंतजार कर रहा हैं, जो इस बार UAE में टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसके लिए हाल ही में BCCI ने टीम इंडिया की घोषणा की, जो सवालों के घेरे में आई गई हैं, एक बड़ा आश्चर्य यह है कि इसमें होनहार युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को शामिल नहीं किया गया है। उनकी जगह शुभमन गिल को इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया गया है, जो बहस का कारण बन गया हैं।

कई लोग जायसवाल के हालिया प्रदर्शन के आधार पर उन्हें टीम में जगह मिलने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन चयनकर्ताओं ने गिल को चुना है। ऐसे में फॉर्म और क्षमता के आधार पर टीम में जगह पाने का असली हकदार कौन है।
यशस्वी जायसवाल बनाम शुभमन गिल
इस चयन को बेहतर ढंग से समझने के लिए, आइए दोनों खिलाड़ियों की तुलना उनके टी20 अंतर्राष्ट्रीय आँकड़ों के आधार पर करें:
शुभमन गिल
रन बनाए: 578
स्ट्राइक रेट: 139.27
अर्धशतक: 3
शतक: 1
यशस्वी जायसवाल
रन बनाए: 723
स्ट्राइक रेट: 164.31
अर्धशतक: 5
शतक: 1
कौन है सबसे अलग?

आँकड़ों के हिसाब से, यशस्वी जायसवाल ज़्यादा रन, ज़्यादा स्ट्राइक रेट और ज़्यादा अर्धशतकों के साथ आगे नज़र आते हैं। उनकी आक्रामक और निरंतर बल्लेबाज़ी शैली ने उन्हें छोटे प्रारूप में एक बेहतरीन खिलाड़ी बना दिया है।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [tv9Hindi]






