Sports News- वनडे में लक्ष्य का पीछे करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले स्टार खिलाड़ी, लिस्ट में शामिल हैं क्रिकेट के भगवान भी
- bySagar
- 12 Feb, 2025
By Jitendra Jangid- 50-50 ओवर का वनडे क्रिकेट फॉर्मेट कई सालों से लोगों का पसंदीदा फार्मेट रहा हैं। खेल के इस प्रारूप में कई खिलाड़ियों ने अपने देश का प्रतिनिधित्व किया और अपना नाम रोशन किया। ऐसे ही कुथ महान खिलाड़ी हुए जिन्होनें वनडे इंटरनेशनल (ODI) क्रिकेट में, लक्ष्य का पीछा करते हुए, बहुत अधिक रन बनाए हैं और अपने टीम को जीत दिलाई हैं, आइए जानते हैं उन महानतम बल्लेबाजों के बारे में-

सचिन तेंदुलकर
तेंदुलकर ने 232 पारियों में 42.33 की औसत से 8,720 रन बनाए हैं। लक्ष्य का पीछा करते हुए उनके उल्लेखनीय योगदान में 52 अर्धशतक और 17 शतक शामिल हैं, वनडे क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है
विराट कोहली
विराट कोहली लक्ष्य का पीछा करने के मामले में आधुनिक समय के आइकन हैं। कोहली ने 156 पारियों में 63.87 की शानदार औसत से 7,857 रन बनाए हैं।

रोहित शर्मा
एक अन्य प्रमुख भारतीय बल्लेबाज़, रोहित शर्मा ने वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी छाप छोड़ी है। रोहित ने 148 पारियों में 50.21 की औसत से 6,026 रन बनाए हैं। उन्होंने 37 अर्धशतक और 16 शतकों के साथ योगदान दिया है
सनथ जयसूर्या
श्रीलंका के दिग्गज सनथ जयसूर्या का भी वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार करियर रहा है। जयसूर्या ने 210 पारियों में 29.44 की औसत से 5,742 रन बनाए, जिसमें 30 अर्धशतक और 10 शतक शामिल हैं।

जैक्स कैलिस
कैलिस ने 158 पारियों में 44.95 की औसत से 5,575 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम 45 अर्धशतक और 5 शतक शामिल हैं। उनकी निरंतरता और मैच जीतने वाले योगदान ने उन्हें वनडे क्रिकेट में महान खिलाड़ियों में से एक बना दिया है।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abplive.com].






