Sports News- वनडे में इन खिलाड़ियों ने बनाएं हैं सबसे तेज 6000 रन, जानिए इनके बारे में
- bySagar
- 17 Feb, 2025
By Jitendra Jangid- दुनिया के किसी भी खिलाड़ी के लिए अपने देश के लिए का प्रतिनिधित्व करना बहुत ही बड़ी बात होती हैं। ऐसे में बात करें क्रिकेट की तो यह एक लोकप्रिय खेल हैं, जिसका ग्लैमर पूरी दुनिया में फैला हुआ हैं, क्रिकेट इतिहास में कई खिलाड़ियों ने हजारों रन बनाए हैं, लेकिन आज हम इस लेख में बात करेंगे कि सबसे तेज 6000 रन किस खिलाड़ी ने बनाए हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में-

भारत के लिए सबसे तेज 6,000 रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है, जिन्होंने महज 136 पारियों में यह मुकाम हासिल किया। बाद में उनके शानदार कारनामे को दो असाधारण खिलाड़ियों ने पीछे छोड़ दिया।
वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 6,000 रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड हाशिम अमला और बाबर आजम के नाम है, जिन्होंने सिर्फ 123 पारियों में यह मुकाम हासिल किया।

एशियाई खिलाड़ियों में, बाबर आजम सबसे तेज 6,000 वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, जो इस श्रेणी में शीर्ष स्थान पर हैं।

6,000 रन का आंकड़ा हासिल करने वाले अन्य उल्लेखनीय क्रिकेटरों में केन विलियमसन और डेविड वार्नर शामिल हैं, दोनों ने 139 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [tv9hindi].






