Sports News-विश्व क्रिकेट में इन खिलाड़ियों का सबसे भारी बदन, जानिए इनके बारे में

By Jitendra Jangid-  चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम रोहित शर्मा के नेतृत्व में एक बार फिर सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं, सेमीफाइनल भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। लेकिन हाल ही में रोहित शर्मा का नाम सुर्खियों में किन्ही दूसरें कारणों से आ रहा हैं,  क्योंकि कांग्रेस पार्टी की प्रवक्ता शमा मोहम्मद के एक बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। प्रवक्ता ने रोहित शर्मा को "मोटा और अप्रभावी" कप्तान बताया, इस टिप्पणी ने पूरे देश में काफी हंगामा मचा दिया है।

जिनका जवाब देते हुए भाजपा ने शमा मोहम्मद पर बॉडी शेमिंग का आरोप लगाया है, जिससे इस मुद्दे पर राजनीतिक बहस और तेज हो गई है। इससे एथलीटों के प्रति की जाने वाली व्यक्तिगत टिप्पणियों के बारे में व्यापक चर्चा हुई है, खासकर जब यह उनकी शारीरिक बनावट से संबंधित हो।

दुनिया जानने के लिए उत्सुक हो गई है दुनिया का सबसे भारी क्रिकेटर कौन हैं।

तो आपको बता दें कि वेस्टइंडीज के क्रिकेटर रहकीम कॉर्नवाल ने लगभग 140 किलोग्राम वजन के साथ यह खिताब अपने नाम किया है। अपने कद के बावजूद, कॉर्नवाल एक बेहद कुशल खिलाड़ी हैं और उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही सीरीज के दौरान भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को भी आउट किया। 

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abplive]