Sports News- पाकिस्तान के इन खिलाड़ियों ने बनाई हैं सबसे तेज सेंचुरी, जानिए इनके बारे में
- byJitendra
- 22 Mar, 2025
By Jitendra Jangid- दोस्तो जहां सम्पूर्ण क्रिकेट जगत बड़ी बेसब्री से क्रिकेट के महाकुंभ इंडियन प्रीमियर लीग का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहा हैं, जो कि आज शाम से शुरु होने वाला हैं, वहीं दूसरी और पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच हो रही टी-20 सीरीज में तीसरे टी20 मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 205 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को मात्र 16 ओवर में हासिल कर लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने शानदार क्रिकेट शैली प्रस्तुत करी।

22 वर्षीय बल्लेबाज हसन नवाज ने नाबाद 105 रन बनाकर असाधारण पारी खेली। उन्होंने न केवल पाकिस्तान की जीत में अहम भूमिका निभाई, बल्कि अपने धमाकेदार शतक के साथ एक नया रिकॉर्ड भी बनाया।
पाकिस्तान के लिए सबसे तेज टी20 शतक: हसन नवाज पाकिस्तान के लिए सबसे तेज टी20 शतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए, उन्होंने यह उपलब्धि मात्र 44 गेंदों में हासिल की।

बाबर आज़म का रिकॉर्ड तोड़ना: बाबर आज़म ने इससे पहले 2021 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ़ मैच के दौरान 49 गेंदों में 100 रन बनाकर पाकिस्तान के लिए सबसे तेज़ टी20 शतक का रिकॉर्ड बनाया था। ।
नवाज़ से पहले, अहमद शहजाद ने 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ़ 58 गेंदों में 100 रन बनाकर तीसरा सबसे तेज़ शतक बनाने का रिकॉर्ड बनाया था।
बाबर आज़म ने 2021 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ़ 62 गेंदों में 100 रन बनाकर चौथा सबसे तेज़ शतक बनाया था।
मोहम्मद रिज़वान ने 2021 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ़ 63 गेंदों में अपना टी20 शतक बनाया।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [tv9hindi]






