Sports News-  इन मुस्लिम क्रिकेटर्स ने मनाई धूम-धाम से होली, जानिए इनके बारे में

By Jitendra Jangid-  दोस्तो 14 मार्च को बड़ी धूम धाम से पूरे देश में होली का त्यौहार मनाया गया। इस दिन सभी देशवासियों ने एक दूसरे के साथ गिले शिकवें भुलाकर होली मानाई। होली लोगों को खुशी और एकता की भावना से भर देती है और इस साल भारतीय क्रिकेटरों को भी इस त्यौहार में बहुत उत्साह के साथ शामिल होते देखा गया, आइए जानते हैं इसकी पूरी डिटेल्स-

 

क्रिकेटर भी हुए शामिल

पूरे देश में होली के त्यौहार को मनाने के साथ ही भारत के स्टार क्रिकेटर भी होली के जश्न में शामिल हुए। सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कीं।

महिला क्रिकेटरों ने भी रंगों का लुत्फ़ उठाया

चल रहे WPL 2025 में भी जश्न का एक जीवंत प्रदर्शन देखने को मिला, क्योंकि कई महिला क्रिकेटरों ने होली के त्यौहार में हिस्सा लिया। 

सीमाओं से परे एक त्यौहार

होली पर सभी धर्मों के क्रिकेटर शामिल होते हैं। खास बात यह है कि दो मशहूर मुस्लिम क्रिकेटर यूसुफ पठान और इरफान पठान ने भी इस रंगारंग उत्सव में हिस्सा लिया। 

गुजरात टाइटन्स के साथ टीम भावना और होली

गुजरात टाइटन्स के प्रतिभाशाली बल्लेबाज शाहरुख खान ने अपने कोच आशीष नेहरा और टीम के साथियों के साथ जश्न का एक प्यारा सा पल शेयर किया, जिससे साबित हुआ कि रंगों का त्योहार खेलों में भी एकता और एकजुटता का समय है।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [tv9hindi]