Sports News- टेस्ट में इन बल्लेबाजों ने मारे हैं सबसे तेज शतक, जानिए पूरी डिटेल्स
- byJitendra
- 25 Nov, 2025
दोस्तो जैसा कि हम सब जानते हैं टेस्ट क्रिकेट सबसे पुराना और लोकप्रिय क्रिकेट फॉर्मेट हैं, टेस्ट क्रिकेट में केवल बल्लेबाजी और गेंदबाजी कौशल ही नहीं बल्कि धैर्य, सहनशक्ति का प्रतिक हैं, टेस्ट वैसे तो लंबी इनिंग्स खेलने के लिए जाना जाता हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी प्लेयर्स रहे हैं, जिन्होनें बिजली की तेज़ी से सेंचुरी बनाकर इस रिवाज को तोड़ दिया है। इन इनिंग्स ने न सिर्फ़ फ़ैन्स को हैरान किया बल्कि उनके मैच का मोमेंटम भी बदल दिया। आइए जानते हे टेस्ट में सबसे तेज शतक मारने वाले खिलाड़ियों के बारे में-

1. ब्रेंडन मैकुलम – 54 बॉल्स (2015)
न्यूज़ीलैंड के पूर्व पावरहाउस ब्रेंडन मैकुलम इस लिस्ट में टॉप पर हैं। उन्होंने 2015 में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ सिर्फ़ 54 बॉल्स में ज़बरदस्त सेंचुरी बनाई थी।
2. विवियन रिचर्ड्स – 56 बॉल्स (1985)
वेस्टइंडीज़ के लेजेंड सर विवियन रिचर्ड्स ने 1985 में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ 56 बॉल्स में यह कमाल किया था, जिससे वह लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।
3. मिस्बाह-उल-हक – 56 बॉल्स (2014)
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक ने 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 56 बॉल्स में सेंचुरी बनाकर विव रिचर्ड्स की कामयाबी की बराबरी की।

4. एडम गिलक्रिस्ट – 57 बॉल्स (2006)
ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ 57 बॉल्स में सेंचुरी बनाई थी।
5. जैक ग्रेगरी – 67 बॉल्स (1921)
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर जैक ग्रेगरी ने 1921 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 67 बॉल्स में शानदार सेंचुरी बनाई थी।
6. शिवनारायण चंद्रपॉल – 69 बॉल्स (2002)
वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी शिवनारायण चंद्रपॉल ने 2002 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 69 बॉल्स में सेंचुरी बनाई थी।






