Sports News- विश्व के वो गेंदबाज, जिन्होनें बिना नो बॉल फेंके डाले सबसे ज्यादा ओवर, जानिए इनके बारे में

By Jitendra Jangid- दोस्तो अगले साल टी-20 विश्वकप होने वाला हैं, जिसकी तैयारियां जोरो शोरो पर हैं, इस फॉर्मेट में बल्लेबाजों का बोल बाला रहता हैं, लेकिन इन्ही के बीच कुछ ऐसे तेज गेंदबाज भी है, जिन्हें न सिर्फ़ विकेट लेने होते हैं, बल्कि सटीकता और अनुशासन भी बनाए रखना होता है। अनुशासन का एक सबसे बड़ा संकेत नो-बॉल से बचना है, क्योंकि एक भी गलती टीम को फ्री हिट और अतिरिक्त रनों के रूप में भारी पड़ सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे गेंदबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होनें बिना नो बॉल फेंके सबसे ज्यादा ओवर फेंके हैं- 

भुवनेश्वर कुमार (भारत)

86 पारियों में 298.3 ओवर

बिना नो-बॉल के सबसे अनुशासित ओवर फेंकने में शीर्ष स्थान पर हैं।

डेविड वीज़ (नामीबिया)

54 पारियों में 180.4 ओवर

सूची में दूसरे स्थान पर, निरंतरता और सटीकता दिखाते हुए।

चार्ल्स प्रिचर्ड

47 पारियों में 168.5 ओवर

एक और नाम जिसने अद्भुत नियंत्रण के साथ गेंदबाजी की।

आकिब इकबाल

47 पारियों में 166.1 ओवर

बिना किसी ओवरस्टेपिंग के अपनी लाइन और लेंथ बनाए रखी।

डेविड विली (इंग्लैंड)

43 पारियों में 144.1 ओवर

अपनी स्विंग गेंदबाजी के लिए जाने जाने वाले, अनुशासन के लिए भी इस सूची में शामिल हैं।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [tv9Hindi]