Sports News- दुनिया के वो दिग्गज खिलाड़ी जिन्होनें की हैं तीन शादियां, जानिए इनके बारे में
- bySagar
- 09 Dec, 2024
By Jitendra Jangid- दोस्तो किसने सोचा था कि 147 साल पहले इंग्लैंड में शुरु हुआ क्रिकेट आज दुनिया में इतना विख्यात हो जाएगा। क्रिकेट के इतिहास में ना जाने कितने क्रिकेटर्स आए और गए। कई खिलाड़ी अपने खेल के लिए विख्यात हुए, तो कुछ खिलाड़ी अपनी निजी जिंदगी के लिए विख्यात हुए। क्रिकेट जगत में कई खिलाड़ी हुए हैं, जिन्होनें 3 शादियां की हैं, आइए जानते हैं इन खिलाड़ियों के बारे में-
पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने, इस साल (2024) की शुरुआत में भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से तलाक लेने के बाद, मलिक ने पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से शादी की।

इमरान खान -
पाकिस्तान क्रिकेट के पूर्व कप्तान इमरान खान का निजी जीवन काफी चर्चित रहा है। उनकी शादियाँ मीडिया का खूब ध्यान आकर्षित करती रही हैं। इमरान की पहली शादी 1995 में ब्रिटिश सोशलाइट जेमिमा गोल्डस्मिथ से हुई थी, लेकिन नौ साल बाद 2004 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने टेलीविजन पत्रकार रेहम खान से शादी की, लेकिन यह शादी भी तलाक में खत्म हो गई। 2018 में इमरान खान ने बुशरा मानेक से शादी की, जो उनकी तीसरी शादी थी।

मोहम्मद अजहरुद्दीन -
पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की निजी जिंदगी भी उतनी ही चर्चित रही है। अजहरुद्दीन की पहली शादी नौरीन से हुई थी, लेकिन अभिनेत्री संगीता बिजलानी के साथ उनके रिश्ते के कारण उनका तलाक हो गया। नौरीन से तलाक के बाद अजहरुद्दीन ने 1996 में संगीता से शादी की। हालांकि, उनकी शादी 14 साल बाद 2010 में खत्म हो गई। अजहरुद्दीन ने 2010 में एक अमेरिकी महिला शैनन मैरी से तीसरी शादी की।

सनथ जयसूर्या -
श्रीलंकाई क्रिकेट के दिग्गज सनथ जयसूर्या का निजी जीवन क्रिकेट की दुनिया में कई शादियों का एक और उदाहरण है। जयसूर्या की पहली शादी 1998 में हुई थी, लेकिन एक साल के भीतर ही शादी टूट गई। इसके बाद उन्होंने सैंड्रा डी सिल्वा से शादी की, लेकिन दूसरी शादी भी टूट गई, जिससे 2012 में तलाक हो गया।






