Sports News- टी-20 की एक पारी में 13 छक्के लगाकार बना दिया अभिषेक शर्मा ने रिकॉर्ड, जानिए इसके बारे में
- bySagar
- 04 Feb, 2025
By Jitendra Jangid- दोस्तो इस समय भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की टी-20 सीरीज में में 4-0 से जीत हासिल करी हैँ। इस जीत के साथ भारत ने 17 सीरीज जीतने का रिकॉर्ड बनाया हैं। इसके अलावा इस मैच में युवा खिलाड़ी अभिषेक शर्मा ने 13 छक्के लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया हैं। अभिषेक शर्मा ने एक अविस्मरणीय प्रदर्शन करते हुए क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। अभिषेक ने महज 37 गेंदों में धमाकेदार शतक जड़कर टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत के लिए दूसरे सबसे तेज शतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए।

उनकी धमाकेदार पारी में 7 चौके और 13 छक्के शामिल थे, जिसने भारत के लिए एक टी20 पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का नया रिकॉर्ड बनाया। रोहित शर्मा के 10 छक्कों के पिछले रिकॉर्ड (2017 में श्रीलंका के खिलाफ बनाए गए) को पीछे छोड़ते हुए अभिषेक की पावर हिटिंग ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।

आखिरकार वह महज 54 गेंदों पर 135 रन बनाकर आउट हो गए।

इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला और श्रृंखला में उनके 279 रन, जिसमें 219.68 की असाधारण स्ट्राइक रेट से एक शतक और दो अर्धशतक शामिल थे, ने उन्हें श्रृंखला में भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बना दिया।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abplivehindi].






