By Jitendra Jangid- दोस्तो क्रिकेट एक ऐसा खेल हैं जो बचपन से लेकर 55 तक के बुजुर्गों को पसंद हैं। 150 साल पहले इंग्लैंड में शुरु हुए इस खेल ने आज गली गली में अपनी पहचान बना ली हैं, क्रिकेट का सबसे लंबा और पुराना फॉर्मेट टेस्ट खिलाड़ियों को की परीक्षा और सहनशक्ति का टेस्ट लेता हैं। क्रिकेट इतिहास में ऐसे कई खिलाड़ी हुए हैं जो तिहरा शतक नहीं मार पाएं हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में-

1. सचिन तेंदुलकर
भारतीय क्रिकेट के "मास्टर ब्लास्टर" तेंदुलकर ने 200 टेस्ट मैच खेले, जो किसी भी खिलाड़ी द्वारा खेले गए सबसे ज़्यादा टेस्ट मैच हैं, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से, उन्होंने कभी तिहरा शतक नहीं बनाया।
2. जैक्स कैलिस
दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर जैक्स कैलिस, जिन्होंने 166 टेस्ट मैच खेले, कभी तिहरा शतक नहीं लगा पाए। टेस्ट मैचों में उनका उच्चतम स्कोर 224 रन था।

3. रिकी पोंटिंग
ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित बल्लेबाज रिकी पोंटिंग, जिन्होंने 168 टेस्ट मैच खेले हैं, वे भी कभी तिहरा शतक नहीं बना पाए। पोंटिंग का उच्चतम टेस्ट स्कोर 257 रन था।
4. जो रूट
इंग्लैंड के मौजूदा दिग्गज जो रूट ने 152 टेस्ट मैच खेले हैं, लेकिन अभी तक तिहरा शतक नहीं बनाया है। टेस्ट मैच में उनका उच्चतम स्कोर 254 रन है।

5. राहुल द्रविड़
भारतीय क्रिकेट की "दीवार" के रूप में जाने जाने वाले राहुल द्रविड़ का टेस्ट करियर 164 मैचों तक फैला हुआ था, लेकिन वे कभी तिहरा शतक नहीं बना पाए। उनका उच्चतम स्कोर 270 रन था।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abplivehindi].






