Sports News-  भारतीय दिगग्ज विकेटकीपर दिनेश कार्तिक इस विदेशी लीग में खेलते दिखेंगे, जानिए इसके बारें में

दोस्तो दिनेश कार्तिक कई सालों से भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे है और अब अपनी प्रतिभा और क्रिकेट के प्रति अपना जनून दर्शाने के लिए इस विदेशी लीगं में खेलने वाले हैं, पिछले साल दक्षिण अफ्रीका की SA20 लीग में खेलने के बाद, कार्तिक अब शारजाह वॉरियर्स की ओर से अंतर्राष्ट्रीय टी20 लीग (ILT20) में खेलेंगे।

कार्तिक श्रीलंकाई विकेटकीपर-बल्लेबाज कुसल मेंडिस की जगह वॉरियर्स में शामिल हुए हैं। टीम के कोच पूर्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर जेपी डुमिनी हैं, जो कार्तिक के अनुभव को टीम में शामिल करने को लेकर उत्साहित हैं।

दिनेश कार्तिक की राय:

"मैं डीपी वर्ल्ड ILT20 टूर्नामेंट के लिए शारजाह वॉरियर्स टीम में शामिल होने को लेकर बहुत उत्साहित हूँ। मुझे पता है कि यह एक युवा टीम है जो कुछ खास करने की चाह रखती है। मैं यहाँ आकर खुश हूँ। शारजाह उन प्रतिष्ठित स्टेडियमों में से एक है जहाँ हर कोई खेलना चाहता है। 

विदेशी लीग का पिछला अनुभव:

कार्तिक इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की SA20 लीग में पार्ल रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं, जहाँ उन्होंने छह पारियों में 97 रन बनाए थे।

खेलने के अलावा, वह आईपीएल 2025 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बल्लेबाजी कोच भी हैं, जहाँ उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी टिम डेविड के साथ मिलकर काम किया है, जो अब शारजाह वॉरियर्स का हिस्सा हैं।

करियर की मुख्य बातें:

412 टी20 मैचों में 7437 रन

136.66 के स्ट्राइक रेट से 35 अर्धशतक

भारत के लिए 60 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 142.61 के स्ट्राइक रेट से 686 रन

अपने विशाल अनुभव और रणनीतिक सूझबूझ के साथ, कार्तिक से आगामी आईएलटी20 सीज़न में युवा वॉरियर्स टीम का मार्गदर्शन करने और प्रभावशाली प्रदर्शन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abplivehindi]