Sports News- भारतीय खिलाड़ी जो विश्वकप में बने हैं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, जानिए इनके बारे में
- byJitendra
- 04 Nov, 2025
दोस्तो क्रिकेट के विश्व मंच पर अपना नाम करना प्रत्येक खिलाड़ी का सपना होता है, वो इसके लिए बड़ी मैहनत करता है, विश्व क्रिकेट परिषद कई टूर्नामेंट करता है, ऐसा ही एक टूर्नामेंट हैं विश्व कप, जिसमें "प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट" (POT) पुरस्कार एक प्रतिष्ठित सम्मान है, दुनिया भर के कई क्रिकेटरों ने यह सम्मान हासिल किया है, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने भी इस मामले में लगातार अपनी छाप छोड़ी है। आज हम आपको बताएंगे विश्व कप में किन खिलाड़ियों को मिला हैं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब- ]

सचिन तेंदुलकर (2003 एकदिवसीय विश्व कप):
"मास्टर ब्लास्टर" 2003 आईसीसी विश्व कप में प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट चुने जाने वाले पहले भारतीय थे। भारत के टूर्नामेंट न जीत पाने के बावजूद, तेंदुलकर ने पूरे टूर्नामेंट में अपनी शानदार बल्लेबाजी से उन्हें यह प्रतिष्ठित खिताब दिलाया।
युवराज सिंह (2011 वनडे विश्व कप):
युवराज सिंह के हरफनमौला प्रदर्शन ने भारत को 2011 विश्व कप जिताने में मदद की और बल्ले और गेंद दोनों से उनके योगदान के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला।

विराट कोहली (2023 वनडे विश्व कप):
2023 वनडे विश्व कप में, विराट कोहली को बल्ले से उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट चुना गया। उन्होंने 9 मैचों में 2 शतकों सहित 548 रन बनाए और भारत को फाइनल तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई।
दीप्ति शर्मा (2025 महिला वनडे विश्व कप):
यह उपलब्धि हासिल करने वाली सबसे हालिया भारतीय क्रिकेटर दीप्ति शर्मा हैं। उन्हें 2025 महिला वनडे विश्व कप में प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट चुना गया था।






