Sports News- भारतीय क्रिकेट के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या नई गर्लफ्रेंड के साथ मना रहे हैं छुट्टियां, जानिए कौन हैं वो
- byJitendra
- 11 Oct, 2025
दोस्तो भारतीय क्रिकेट के स्टार और टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया और टीम को जीत दिलाई, लेकिन इसी टूर्नामेंट के दौरान उन्हें चोट लगी और इसकी वजह से वो फिलहाल क्रिकेट से ब्रेक पर हैं। इस वजह से, वह टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया नहीं जा पाएँगे, बल्कि आराम और रिकवरी में समय बिताएँगे, वो अपना कीमती समय अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ बिता रहे हैं, जिन्हें हाल ही में हार्दिक के साथ देखा गया, आइए जानते हैं कौन हैं उनकी नई गर्लफ्रेंड

परिवार और छुट्टियाँ
इस दौरान, हार्दिक अपने परिवार और अपनी नई गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। इस जोड़े की तस्वीरें और वीडियो हाल ही में वायरल हुए हैं, जिन्होंने प्रशंसकों का ध्यान खींचा है।
अटकलें खत्म
हार्दिक ने महिका के साथ विदेश में छुट्टियां मनाकर हफ़्तों से चली आ रही अफवाहों पर विराम लगा दिया है। सोशल मीडिया पोस्ट्स में दोनों को बीच हॉलिडे एन्जॉय करते हुए दिखाया गया है। 11 अक्टूबर को अपने जन्मदिन पर, हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर माहिका के साथ एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह बीच पर खड़े होकर उन्हें बांहों में भर रहे हैं।

आधिकारिक रिश्ते की घोषणा
यह पहली बार है जब हार्दिक ने सार्वजनिक रूप से माहिका के साथ अपने रिश्ते को स्वीकार किया है। एक वीडियो भी ऑनलाइन सामने आया है जिसमें दोनों एक ही कार में विदेश यात्रा पर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [tv9hindi]






