Sports News- भारतीय क्रिकेट स्टार करूण नायर ने मारी अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी, टीम से ड्रॉप करने पर चयनकर्ताओं ने दी सफाई

दोस्तो भारतीय क्रिकेट स्टार करुण नायर एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी, जो एक बार फिर सुर्खियों में आ रहे हैं, लेकिन गलत वजहों से। 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने ऐतिहासिक तिहरे शतक के बाद आखिरकार 2025 में इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में वापसी का मौका मिला। इस दौरे पर उनका प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा, जिसके कारण उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू टेस्ट सीरीज़ से बाहर कर दिया गया, आइए एक नजर डालते हैं उनके हालिया प्रदर्शन पर - 

करुण नायर ने इंग्लैंड में चार टेस्ट मैच खेले, लेकिन केवल एक अर्धशतक ही लगा पाए। चयनकर्ताओं ने अब 33 वर्षीय इस बल्लेबाज को दो मैचों की घरेलू सीरीज़ के लिए टीम से बाहर कर दिया है और उनकी जगह युवा प्रतिभा देवदत्त पडिक्कल को शामिल किया है। 

मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने इस फ़ैसले पर स्पष्टीकरण देते हुए ज़ोर दिया कि नायर उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। अगरकर ने कहा, "हमें इंग्लैंड में करुण नायर से ज़्यादा उम्मीदें थीं। यह सिर्फ़ एक पारी की बात नहीं हो सकती। देवदत्त पडिक्कल हमें ज़्यादा विकल्प देते हैं।" 

टीम प्रबंधन ने पडिक्कल पर भरोसा जताया है, जिन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ए के ख़िलाफ़ 150 रन बनाए और अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी अच्छा प्रदर्शन किया है।

नायर के लिए भारतीय टेस्ट टीम में वापसी का रास्ता चुनौतीपूर्ण है। तिहरे शतक जड़ने वाले इस खिलाड़ी का भविष्य घरेलू क्रिकेट, ख़ासकर लाल गेंद के प्रारूपों में उनके प्रदर्शन पर निर्भर करता है। आगामी सीज़न में लगातार उच्च स्कोर ही उनकी संभावित वापसी के रास्ते खोल सकते हैं। 

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [ZeeNewshindi]