Sports News- भारतीय बल्लेबाज जिन्होनें तीनों फॉर्मेट में मारे हैं शतक, जानिए इनके बारे में

दोस्तो भारतीय क्रिकेट का एक समृद्ध इतिहास हैं, जिसमें ना जाने कितने ही खिलाड़ियों ने योगदान दिया हैं और देश का नाम रोशन किया हैं, अक्सर भारतीय क्रिकेट फैंस के मन में सवाल उठते हैं कि किन भारतीय बल्लेबाजों ने तीनों इंटरनेशनल फॉर्मेट—टेस्ट, वनडे और T20I में सेंचुरी बनाने का दुर्लभ मुकाम हासिल किया है। आइए जानते हैं तीनों फॉर्मेट में शतक मारने वाले भारतीय बल्लेबाजों के बारे में- 

1. सुरेश रैना – 

सुरेश रैना तीनों फॉर्मेट में सेंचुरी बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। उनकी आक्रामक बैटिंग स्टाइल और हर फॉर्मेट में खेलने की काबिलियत ने उन्हें सबसे अलग बनाया।

2. रोहित शर्मा – 

रैना के बाद, रोहित शर्मा ने यह मुकाम हासिल किया, और तीनों फॉर्मेट में अपनी शानदार परफॉर्मेंस दिखाई। अच्छी शुरुआत को बड़ी सेंचुरी में बदलने की उनकी काबिलियत जगजाहिर है।

3. केएल राहुल – 

केएल राहुल इस लिस्ट में शामिल होने वाले तीसरे भारतीय बने। टेस्ट, वनडे और T20I में सेंचुरी के साथ, राहुल ने अपनी काबिलियत और स्किल को साबित किया है।

4. विराट कोहली – 

2022 में, विराट कोहली ने तीनों फॉर्मेट में सेंचुरी पूरी की, और अपने शानदार करियर में एक और उपलब्धि जोड़ी।

5. शुभमन गिल –

शुभमन गिल भी टेस्ट, वनडे और T20 क्रिकेट में सेंचुरी बनाकर इस खास लिस्ट में शामिल हो गए, और खुद को भारत के भविष्य के बैटिंग स्टार के तौर पर स्थापित किया।

6. यशस्वी जायसवाल – 

यशस्वी जायसवाल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सेंचुरी बनाई। टेस्ट और T20I में पहले ही सेंचुरी बना चुके यशस्वी, तीनों फॉर्मेट में सेंचुरी बनाने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बन गए।