Sports News- इन बल्लेबाजों ने बनाया डेब्यू टेस्ट में सबसे तेज शतक, जानिए इनके बारें में
- bySagar
- 15 Feb, 2025
By Jitendra Jangid- दोस्तो टेस्ट क्रिकेट, क्रिकेट के सबसे पुराने और लोकप्रिय फॉर्मेंटों में से एक हैं, जिसमें बल्लेबाजों के धैर्य और कौशलता का प्रक्षिक्षण होता है। इस फॉर्मेट में कई खिलाड़ियों ने अपने बड़े बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। लेकिन कुछ इतिहास में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हुए है जिन्होनें बिजली से भी तेज शतक जड़े हैं, वो भी अपने डेब्यू मैच में जानिए इनके बारे में-

मैट प्रायर (न्यूजीलैंड) - 105 गेंदें
पूर्व न्यूजीलैंड के विकेटकीपर मैट प्रायर ने 2007 में लॉर्ड्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ़ अपना टेस्ट डेब्यू किया, जहाँ उन्होंने सिर्फ़ 105 गेंदों में शतक बनाकर प्रशंसकों और खिलाड़ियों को चौंका दिया।
पृथ्वी शॉ (भारत) - 99 गेंदें
भारत के पृथ्वी शॉ ने 2018 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ़ सिर्फ़ 99 गेंदों पर शतक बनाकर सनसनी मचाते हुए अपने टेस्ट करियर की धमाकेदार शुरुआत की।

ड्वेन स्मिथ (वेस्टइंडीज) – 93 बॉल
वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ ने 2004 में केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 93 बॉल में धमाकेदार शतक लगाकर तीसरा स्थान हासिल किया था।
जोश इंगलिस (ऑस्ट्रेलिया) – 90 बॉल
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जोश इंगलिस ने गुरुवार को गॉल में श्रीलंका के खिलाफ महज 90 बॉल में शतक बनाकर अपने टेस्ट करियर की शानदार शुरुआत की।

शिखर धवन (भारत) – 85 बॉल
सबसे तेज टेस्ट शतक का रिकॉर्ड भारत के शिखर धवन के नाम है, 2013 में, धवन ने अपने पहले ही टेस्ट के दौरान मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महज 85 बॉल में शतक बनाकर सभी को चौंका दिया था।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [ndtv.in].






