Sports News- BCCI 300 वनडे खेलने वालों को कितनी देता हैं पेंशन,जानिए पूरी डिटेल्स
- byJitendra
- 03 Mar, 2025
By Jitendra Jangid- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आखरी लीग मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुआ, जिसमें भारत ने न्यूजीलैंड पर शानदार जीत हासिल कर ग्रुप ए में टेबल में एक नबंर समाप्त किया हैं, अब भारत सैमीफाइनल में 4 मार्च को ऑस्ट्रेलिया से सामना करेगी। इस मैच के साथ ही विराट कोहली ने 300 वनडे मैच खेलने का रिकार्ड अपने नाम किया।

विराट कोहली 300 वनडे इंटरनेशनल (ODI) खेलने वाले 7वें भारतीय क्रिकेटर बनकर इतिहास रच दिया। इस मुकाम तक पहुँचने वाले पिछले छह भारतीय क्रिकेटर सभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।इन पूर्व खिलाड़ियों को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से कितनी पेंशन मिलती है?
रिटायर्ड भारतीय क्रिकेटरों के लिए पेंशन लाभ
BCCI उन पूर्व क्रिकेटरों को पेंशन प्रदान करता है, जिनका करियर काफी अच्छा रहा है। यहाँ 300 या उससे ज़्यादा वनडे खेलने वाले कुछ प्रतिष्ठित खिलाड़ियों की पेंशन राशि पर एक नज़र डाली गई है:
सबसे ज़्यादा वनडे (463 मैच) खेलने का रिकॉर्ड रखने वाले महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को 70,000 रुपये की पेंशन मिलती है।

347 वनडे खेलने वाले एमएस धोनी को भी 70,000 रुपये की पेंशन मिलती है।
340 वनडे खेलने वाले राहुल द्रविड़ और 334 वनडे खेलने वाले मोहम्मद अज़हरुद्दीन दोनों को भी 70,000 रुपये की पेंशन मिलती है।
308 वनडे खेलने वाले सौरव गांगुली को भी 70,000 रुपये की पेंशन मिलती है।
301 वनडे खेलने वाले युवराज सिंह को थोड़ी कम 60,000 रुपये की पेंशन मिलती है।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [tv9hindi]






