Sports News- भारतीय बल्लेबाज जिन्होनें ICC टूर्नामेंट में जीते हैं सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच, जानिए इनके बारे में

By Jitendra Jangid- दोस्तो इस समय क्रिकट फैंस के लिए त्यौहार का माहौल बना हुआ हैं, क्योंकि ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन पाकिस्तान और दुबई में हो रहा हैं, इस टूर्नामेंट में कई बेहतरीन पारियां देखने को मिल रही हैं। ऐसी एक पारी पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने खेली, जिसमें उन्होनें अपने वनडे करियर का 51वां शतक लगाकर अपने शानदार करियर में एक और उपलब्धि जोड़ ली है। उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिलाया, लेकिन क्या आपको पता हैं किन भारतीय बल्लेबाजों को सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में-

Google

विराट कोहली: पाकिस्तान के खिलाफ अपने शतक के साथ, कोहली ने अब एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 51 शतक बनाए हैं। उन्हें 52 पारियों में छह बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया है।

सचिन तेंदुलकर: महान सचिन तेंदुलकर ने 61 पारियों में कुल 10 बार यह सम्मान जीता है, जो विश्व मंच पर उनके अविश्वसनीय दीर्घायु और प्रदर्शन का प्रमाण है

Google

रोहित शर्मा: रोहित शर्मा ने 40 पारियों में 8 बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया है, जिससे भारत की क्रिकेट विरासत में और भी योगदान मिला है।

सौरव गांगुली: पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने 34 पारियों में छह बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता, जिससे भारतीय क्रिकेट पर उनकी अमिट छाप छूटी।

Google

युवराज सिंह: अपने आक्रामक और प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए जाने जाने वाले युवराज सिंह को भी 41 पारियों में छह बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला है।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [ndtvhindi]