Sports News- भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज में बने ये रिकॉर्ड, जानिए इनके बारे में
- bySagar
- 14 Feb, 2025
By Jitendra Jangid- दोस्तो हाल ही में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को तीन मैचों की वनडे सीरीज में क्लिन स्विप से हराया। जो कि ऐतिहासिक पल था, भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम मैच में 142 रन के अंतर से जीत दर्ज करते हुए 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली। इस मैच और सीरीज में कई रिकॉर्ड बने हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में

विराट कोहली की उपलब्धि: विराट कोहली 16,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले सबसे तेज एशियाई बल्लेबाज बन गए, उन्होंने यह उल्लेखनीय उपलब्धि सिर्फ 340 पारियों में हासिल की।
शुभमन गिल का शतक: गिल ने शानदार शतक के साथ अपना 50वां वनडे मैच खेला, शिखर धवन और विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए सिर्फ 52 पारियों में सात वनडे शतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बनकर इतिहास रच दिया।

भारत की रिकॉर्ड वनडे जीत: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 142 रन के अंतर से अपनी दूसरी सबसे बड़ी वनडे जीत दर्ज की। इंग्लैंड के खिलाफ टीम की सबसे बड़ी जीत 2008 में राजकोट में 158 रन की जीत है।

प्रभावशाली कुल: भारत ने 356/8 का कुल स्कोर बनाया, जो अहमदाबाद में अब तक का दूसरा सबसे बड़ा वनडे स्कोर है।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abplive].






