Sports News- बांग्लादेश के शाकिब अल हसन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानिए पूरी डिटेल्स

By Jitendra Jangid- दोस्तो क्रिकेट में प्रतिदिन दिन, घंटे और मिनट नए नए रिकॉर्ड बनते और बिगड़ते रहते हैं, ऐसा ही एक रिकॉर्ड बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने बनाया हैं, कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में एंटीगुआ की ओर से खेलते हुए, शाकिब ने रविवार को अपनी शानदार गेंदबाजी से मैच जिताऊ प्रदर्शन किया, आइए जानते है इसकी पूरी डिटेल्स

मैच प्रदर्शन

सेंट किट्स के खिलाफ, शाकिब ने मात्र 11 रन देकर 3 विकेट लिए और अपनी टीम को जीत दिलाई।

उनके इस स्पैल ने न केवल मैच जिताया, बल्कि टी20 क्रिकेट में एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी दर्ज की।

ऐतिहासिक उपलब्धि

इस प्रदर्शन के साथ, शाकिब अल हसन ने टी20 क्रिकेट में 500 विकेट पूरे कर लिए।

अपने विकेटों के साथ, शाकिब ने टी20 क्रिकेट में 7000 से ज़्यादा रन भी बनाए हैं।

वह टी20 में 500+ विकेट और 7000+ रन का डबल हासिल करने वाले दुनिया के इकलौते क्रिकेटर हैं।

शाकिब अल हसन के अंतर्राष्ट्रीय करियर रिकॉर्ड

टेस्ट: 71 मैच, 4609 रन, 5 शतक, 246 विकेट।

वनडे: 7570 रन, 317 विकेट।

टी20 अंतर्राष्ट्रीय: 2551 रन, 149 विकेट।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [tv9Hindi]