Sports News- दक्षिण अफ्रीका से 5वीं लगातार सीरीज हारा ऑस्ट्रेलिया, जानिए पूरी डिटेल्स

By Jitendra Jangid- दोस्तो शनिवार को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच हुए वनडे सीरीज के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया की हार के साथ ही साउथ अफ्रीका ने सीरीज पर अपना कब्जा किया, यह 5वीं लगातार सीरीज जीत हैं साउथ अफ्रीका की ऑस्ट्रेलिया पर, जो हाल के वर्षों में प्रोटियाज़ के खिलाफ उनके लगातार खराब रिकॉर्ड को दर्शाता है, आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स- 

दूसरे वनडे में, दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 84 रनों से हराकर 3 मैचों की सीरीज़ अपने नाम कर ली।

यह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की लगातार पाँचवीं वनडे सीरीज़ हार है।

दक्षिण अफ्रीका का दबदबा:

2016 - 5-0 से जीत

2018 - 2-1 से जीत

2019 - 3-0 से जीत

2023 - 3-2 से जीत

2025 - मौजूदा सीरीज़ में 2-0 से आगे

कुल मिलाकर, ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछली 10 वनडे सीरीज़ में से 8 में हार का सामना किया है।

दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले 21 वनडे में से 17 में जीत हासिल की है।

हैरानी की बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी पिछले 4 घरेलू वनडे मैचों में 200 रन से कम पर ढेर हो गई है।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [tv9Hindi]