Sports News- क्रिकेट के मैदान पर धूम मचा रहे हैं ये सारे भाई, कई बार आमने सामने तो कई बार साथ खेलते दिखें

By Jitendra Jangid- दोस्तो हाल ही के सालों में क्रिकेट ने विश्व स्तर पर काफी लोकप्रियता हासिल की हैं, अंतराष्ट्रीय, घरेलू, फ्रैंचाइजी लीग ने क्रिकेट का लोकप्रियता हासिल की है, इस समय इंग्लैंड द हंड्रेड की मेज़बानी कर रहा है, जबकि भारत में आंध्र प्रीमियर लीग और दिल्ली प्रीमियर लीग जैसे टूर्नामेंट प्रशंसकों को बांधे हुए हैं। इन प्रतियोगिताओं के बीच, एक दिलचस्प पहलू ने सबका ध्यान खींचा है, जहां दो सगे भाई अलग अलग और साथ खेलकर क्रिकेट मैदान पर धूम मचा रहे हैं- 

सैम और टॉम करन - द हंड्रेड

इंग्लिश जोड़ी सैम करन और टॉम करन द हंड्रेड में ओवल इनविंसिबल्स के लिए खेल रहे हैं। उनका प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है और उनकी टीम इस समय अंक तालिका में शीर्ष पर है।

सत्यनारायण राजू और पेनमेत्सा पांडुरंगा राजू - आंध्र प्रीमियर लीग

आंध्र प्रदेश की टी20 लीग में, सत्यनारायण राजू और पेनमेत्सा पांडुरंगा राजू भाई धूम मचा रहे हैं।

करन बंधुओं के विपरीत, वे अलग-अलग टीमों के लिए खेलते हैं।

टूर्नामेंट के आठवें मैच में, सत्यनारायण ने अपने ही भाई पेनमेत्सा का विकेट भी ले लिया - क्रिकेट में एक दुर्लभ "भाई बनाम भाई" पल।

अनमोलप्रीत सिंह और प्रभसिमरन सिंह - बुची बाबू टूर्नामेंट

आगामी बुची बाबू टूर्नामेंट के लिए पंजाब की टीम की घोषणा की गई। चचेरे भाई अनमोलप्रीत सिंह और प्रभसिमरन सिंह दोनों को टीम में शामिल किया गया है।

दिलचस्प बात यह है कि अनमोलप्रीत पंजाब की कप्तानी करेंगे, जबकि प्रभसिमरन उनके नेतृत्व में खेलेंगे

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [tv9Hindi]