Sports News- टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के बाद आकाश दीप ने ली अपनी ड्रीम कार, जानिए पूरी डिटेल्स
- byJitendra
- 11 Aug, 2025
By Jitendra Jangid- दोस्तो भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 मैचों की सीरीज को ड्रॉ कराने में सक्षम रही, जिसमें युवा तेज़ गेंदबाज़ आकाश दीप का अहम योगदान रहा। गेंद और बल्ले दोनों से उनके शानदार प्रदर्शन ने पूरी सीरीज़ में सुर्खियाँ बटोरीं। इस सीरीज में आकाश दीप ने टेस्ट सीरीज़ में 3 मैच खेले और कुल 13 विकेट लिए।

उनका सबसे यादगार स्पेल एजबेस्टन टेस्ट की दूसरी पारी में रहा, जहाँ उन्होंने 6 विकेट लेकर मैच का रुख भारत के पक्ष में कर दिया। अपनी ज़बरदस्त गेंदबाज़ी से उन्होंने एजबेस्टन में भारत की जीत सुनिश्चित की।
सफल दौरे से लौटने के बाद, आकाश ने अपनी ड्रीम कार, टोयोटा फॉर्च्यूनर खरीदकर अपने एक निजी सपने को पूरा किया।
इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "सपना सच हो गया, मुझे चाबियाँ मिल गईं। उन सभी के साथ जो सबसे ख़ास हैं।"
उन्होंने कार शोरूम में अपने परिवार के साथ तस्वीरें भी पोस्ट कीं, जहाँ उनके लिए एक ख़ास स्वागत पोस्टर लगाया गया था।

आकाश दीप के लिए आगे क्या है?
आकाश जल्द ही दलीप ट्रॉफी में पूर्वी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।
उन्हें वेस्टइंडीज़ के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज़ के लिए भी टीम में शामिल किया जा सकता है।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [tv9Hindi]






