Sports News- 30 नवंबर को RCB के 5 खिलाड़ी बने मैन ऑफ द मैच, जानिए इनके बारे में

दोस्तो 30 नवंबर को साउथ अफ्रीका खिलाफ कोहली ने 52वां वनडे शतक लगाया और करियर का 83वां शतक लगाया और इतिहास रच दिया, यह दिन IPL चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के कई खिलाड़ियों के लिए बहुत खास रहा। अलग-अलग टूर्नामेंट और फॉर्मेट में, RCB के स्टार्स ने शानदार परफॉर्मेंस दी और प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीते, आइए जानते हैं इन खिलाड़ियों के बारे में- 

रांची ODI में विराट कोहली का जलवा

दिन की सबसे खास बात रांची ODI में साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली की 120 गेंदों पर 135 रन की शानदार पारी थी। 

SMAT में मध्य प्रदेश के लिए रजत पाटीदार ने कमाल किय

RCB के चैंपियन कप्तान रजत पाटीदार ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) में मैच जिताने वाली पारी खेली, जिसमें उन्हने सिर्फ 20 गेंदों पर 43 रन बनाए। उनकी ज़बरदस्त बैटिंग ने उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवॉर्ड दिलाया।

जितेश शर्मा ने SMAT में अपना दबदबा जारी रखा

स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज़ जितेश शर्मा ने SMAT में अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया, हिमाचल प्रदेश के ख़िलाफ़ 19 गेंदों पर तेज़ 41 रन बनाए। उन्हें एक और प्लेयर ऑफ़ द मैच का टाइटल दिलाया।

दिल्ली के लिए सुयश शर्मा का स्पिन मैजिक

RCB के युवा स्पिनर सुयश शर्मा ने गेंद से प्रभावित किया, SMAT में दिल्ली के लिए 20 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवॉर्ड मिला।

अबू धाबी T10 फाइनल में टिम डेविड छाए रहे

RCB के विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड ने फाइनल में सिर्फ 30 गेंदों पर 98 रन की शानदार पारी खेलकर अबू धाबी T10 लीग में धूम मचा दी। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का सम्मान दिलाया।