Sport News- पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर को PCB कितनी देती हैं पेंशन, जानिए पूरी डिटेल्स

By Jitendra Jangid- पूरी दुनिया में रावलपींडी के नाम से मशहूर खिलाड़ी पाकिस्तानी गेंदबाज शोएब अख्तर ने न केवल अपनी तेज गति के लिए बल्कि अपने उद्यमशीलता के लिए भी नाम कमाया है। उनसे पूरी दुनिया के बल्लेबाज कापंते थे, अगर रिपोर्ट्स की माने तो अख्तर की कुल संपत्ति करीब 190 करोड़ रुपये है। इतनी संपत्ति के बावजूद, यह जानना दिलचस्प है कि उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से मिलने वाली पेंशन बहुत ज़्यादा नहीं है। आइए जानते हैं इसकी पूरी डिटेल्स- 

पेंशन की राशि:

शोएब अख्तर को वर्तमान में पीसीबी से 1,54,000 पाकिस्तानी रुपये (पीकेआर) की पेंशन मिलती है। भारतीय रुपये में बदलने पर यह राशि लगभग ₹48,154 के बराबर होती है। यह पेंशन उन पूर्व क्रिकेटरों के लिए है, जिन्होंने 21 या उससे ज़्यादा टेस्ट मैचों में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया ह।

पीसीबी पेंशन योजना में वृद्धि:

2022 में, पीसीबी ने पूर्व क्रिकेटरों की पेंशन में वृद्धि की घोषणा की। जिन खिलाड़ियों ने 21 या उससे ज़्यादा टेस्ट मैच खेले हैं, उनके लिए पेंशन 1,54,000 पाकिस्तानी रुपये तय की गई है। 

शोएब अख़्तर की महत्वाकांक्षाएँ और आय के स्रोत:

दिलचस्प बात यह है कि पेंशन के बावजूद शोएब अख़्तर की वित्तीय महत्वाकांक्षाएँ और भी बड़ी हैं। उन्होंने पाकिस्तान के पहले अरबपति बनने की इच्छा जताई है। 

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [tv9hindi]