IPL 2025- T-20 में इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे तेज 8000 रन, जानिए इनके बारे में
- byJitendra
- 22 May, 2025
By Jitendra Jangid- दोस्तो इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन बड़ा रोमाचंक मोड़ पर हैं, कल हुए मैच में मुंबई इंडियंस ने जीत हासिल कर प्लेऑफ में जगह बना ली हैं, हाल ही में भारतीय बल्लेबाज और दिल्ली कैपिटल्स के मध्यक्रम के बल्लेबाज के.एल राहुल ने सबसे तेज 8000 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया हैं, उन्होंने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की, जहां उन्होंने 33 रनों का योगदान दिया। आइए जानते हैं टी-20 में सबसे तेज 8000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में-

क्रिस गेल - 213 पारी
वेस्टइंडीज के दिग्गज सलामी बल्लेबाज के नाम सबसे तेज 8000 टी20 रन बनाने का वैश्विक रिकॉर्ड है।
बाबर आजम - 218 पारी
पाकिस्तान के स्टाइलिश दाएं हाथ के बल्लेबाज और पूर्व कप्तान गेल से काफी पीछे हैं।
केएल राहुल - 230 पारी
राहुल अब विश्व स्तर पर तीसरे स्थान पर हैं और 8000 टी20 रन तक पहुँचने वाले भारतीयों में सबसे तेज़ हैं।
कुल रन: 8079
शतक: 7
अर्धशतक: 68

विराट कोहली - 243 पारी
राहुल से पहले, विराट कोहली ने भारतीय रिकॉर्ड बनाया था। अब वह वैश्विक सूची में चौथे स्थान पर हैं।
मोहम्मद रिज़वान - 244 पारी
मौजूदा पाकिस्तानी कप्तान भी इस कुलीन सूची में प्रमुखता से शामिल हैं।






