IPL 2025: ऋषभ से संजू तक- ये हैं सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले 5 युवा बल्लेबाज

pc: NDTV Sports

आज यानी 22 मार्च से रोमांचक आईपीएल 2025 की शुरुआत होने जा रही है। क्रिकेट महाकुंभ का यह 17वां सीजन शुरू होने वाला है।

आज हम आपको इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे।

इस लिस्ट में मनीष पांडे सबसे ऊपर हैं। पांडे ने 19 साल और 253 दिन की उम्र में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए शतक लगाया था।

PC: Scroll.in

आईपीएल 2025 में एलएसजी की कप्तानी कर रहे ऋषभ पंत इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। पंत ने 20 साल और 218 दिन की उम्र में शतक लगाया था।

देवदत्त पडिक्कल इस आईपीएल 2025 सीजन में आरसीबी के लिए खेलते नजर आएंगे। उन्होंने इस टीम के लिए 20 साल और 289 दिन की उम्र में शतक लगाया था।

pc: OneCricket

राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले यशस्वी जायसवाल इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उनके बल्ले से 21 साल और 123 दिन में शतक निकला था।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन इस सूची में 5वें स्थान पर हैं। संजू ने 22 साल 141 दिन की उम्र में शतक लगाया था।