IPL 2025- IPL के इतिहास में इन क्रिकेटर्स ने कमाए हैं सबसे ज्यादा रन, जानिए इनके बारे में
- bySagar
- 12 Feb, 2025
By Jitendra Jangid- दोस्तो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया की सबसे लोकप्रिय लीग हैं, जिसमें ना केवल युवाओं को अपनी प्रतिभा का दिखाने का मौका मिलता हैं। इसके अलावा खिलाड़ियों के लिए अच्छी खासी कमाई करने का भी ज़रिया बन गया है। पिछले कुछ सालों में आईपीएल में शामिल होने वाले कई सितारों में से कुछ अपनी शानदार कमाई के लिए जाने जाते हैं, आइए जानते हैं इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले खिलाड़ियों के बारे में-

रोहित शर्मा -
रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास में कमाई की सूची में सबसे ऊपर हैं। पिछले कुछ सालों में, उन्होंने अपने आईपीएल अनुबंधों के ज़रिए 210.9 करोड़ रुपये की कमाई की है।
विराट कोहली -
विराट कोहली, एक और क्रिकेट आइकन, आईपीएल में 209.2 करोड़ रुपये की कमाई के साथ दूसरे नंबर पर हैं। उन्हें टूर्नामेंट में सबसे बड़े आकर्षण में से एक बना दिया है।

एमएस धोनी -
भारतीय टीम के दिग्गज पूर्व कप्तान एमएस धोनी इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने अब तक 192.84 करोड़ रुपये कमाए हैं।
रवींद्र जडेजा -
चेन्नई सुपर किंग्स के एक प्रमुख ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी शीर्ष कमाई करने वालों में शामिल हैं। आईपीएल की कमाई में 143.1 करोड़ रुपये के साथ, जडेजा के बल्ले और गेंद दोनों के साथ लगातार प्रदर्शन ने उन्हें लीग का अभिन्न हिस्सा बना दिया है।

सुनील नरेन -
वेस्टइंडीज के स्पिनर सुनील नरेन ने आईपीएल में अपनी छाप छोड़ी है, उन्होंने 125.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। जिसने उन्हें आईपीएल इतिहास में शीर्ष विदेशी कमाई करने वालों में से एक बना दिया है।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abplive.com].






