IPL 2025- IPL 2025 के लिए MSD ने ज्वॉइन किया प्रैक्टिस कैंप, जानिए पूरी डिटेल्स
- bySagar
- 01 Mar, 2025
By Jitendra Jangid- दोस्तो दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 22 मार्च से शुरु होने वाली हैं, जिसका पूरी दुनिया बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रही हैं, इसकी तैयारियां जोरो शोरों से चल रही हैं और टीमें भी तैयार करने लगी हैं, बात करें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सफल टीमों से एक चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपने अभियान की शुरुआत एक दिन बाद, 23 मार्च को करेगी, जब उनका सामना चेन्नई के प्रतिष्ठित एमए चिदंबरम स्टेडियम में मुंबई इंडियंस से होगा।

एमएस धोनी ने अपनी तैयारियाँ शुरू कर दी हैं और CSK कैंप में शामिल हो गए हैं। दिग्गज क्रिकेटर को गुरुवार को नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए देखा गया, जहाँ उन्होंने हमेशा की तरह अपने बेहतरीन कौशल का प्रदर्शन किया।

धोनी के साथ, अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी टीम कैंप में शामिल हुए हैं, जिससे टीम में अनुभव और गहराई बढ़ी है। IPL 2024 के लीग चरण में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद, चेन्नई इस सीजन में जोरदार वापसी करने के लिए कमर कस रही है।

रुतुराज गायकवाड़ की अगुआई और धोनी के मार्गदर्शन में सीएसके अपना छठा आईपीएल खिताब जीतने के लिए दृढ़ संकल्पित है। प्रशंसक उत्साहित हैं क्योंकि टीम एक बार फिर गौरव के लिए संघर्ष करने के लिए तैयार है!
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abplivehindi]






