2025 में भारत का क्रिकेट शेड्यूल: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज की तारीख और वेन्यू

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2025 काफी व्यस्त रहने वाला है। आईपीएल 2025 के बाद टीम इंडिया का शेड्यूल और भी टाइट हो जाएगा। इस साल भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज जैसी टीमों के खिलाफ सीरीज खेलनी है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का पूरा शेड्यूल भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच नवंबर-दिसंबर 2025 में पांच टी20 और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। वनडे सीरीज के मैच रांची, रायपुर और विशाखापट्टनम में होंगे, जबकि टी20 सीरीज का आगाज 9 दिसंबर से होगा और इसका अंतिम मुकाबला 19 दिसंबर को खेला जाएगा।

वनडे सीरीज का शेड्यूल: पहला वनडे - 30 नवंबर - रांची दूसरा वनडे - 3 दिसंबर - रायपुर तीसरा वनडे - 6 दिसंबर - विशाखापट्टनम

टी20 सीरीज का शेड्यूल: पहला टी20 - 9 दिसंबर - कटक दूसरा टी20 - 11 दिसंबर - नागपुर तीसरा टी20 - 14 दिसंबर - धर्मशाला चौथा टी20 - 17 दिसंबर - लखनऊ पांचवां टी20 - 19 दिसंबर - अहमदाबाद

IPL 2025 के बाद भारत का शेड्यूल: आईपीएल 2025 के समापन के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी, जहां पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे। इसके बाद बांग्लादेश का दौरा होगा और सितंबर में एशिया कप भी खेला जाएगा। वेस्टइंडीज टीम 2 टेस्ट मैचों के लिए भारत आएगी, जो मोहाली और कोलकाता में होंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया का भी दौरा करेगी।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27: इस दौरान वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र की भी शुरुआत होगी। फिलहाल भारतीय टीम का ध्यान आईपीएल 2025 पर है, जहां से कुछ नए चेहरे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए मिल सकते हैं।