India vs Australia Series 2025- 6 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में खेलेगें कुलदीप यादव की, इस खिलाड़ी की जगह लेंगे टीम में
- byJitendra
- 25 Oct, 2025
दोस्तो भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज बहुत रोमाचंक रही हैं, रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी इतनी इम्पेक्ट फुल नहीं रही हैं शायद ही वजह की सीरीज के पहले 2 मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीतकर सीरीज पर कब्ज कर लिया हैं, अब भारत के पास तीसरे और आखिरी वनडे में अपनी प्रतिष्ठा बचाने का एक आखिरी मौका है, 25 अक्टूबर को होने वाले आखरी वनडे में भारत सिडनी ग्राउंड पर अपनी लाज बचाने उतरेगी, सभी की निगाहें एक अहम सवाल पर टिकी हैं - क्या स्टार स्पिनर कुलदीप यादव को आखिरकार मौका मिलेगा?

कुलदीप को सिडनी मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल कर लिया गया है। ऑस्ट्रेलियाई धरती पर दोबारा वनडे खेलने का उनका 2478 दिनों का इंतज़ार पड़ा हैं दिलचस्प बात यह है कि कुलदीप का ऑस्ट्रेलिया में पहला वनडे भी 12 जनवरी, 2019 को सिडनी में ही खेला गया था, जहाँ उन्होंने दो विकेट लेकर प्रभावित किया था।

उस प्रदर्शन के बावजूद, कुलदीप को उसके बाद से उसी मैदान पर खेले गए दो वनडे मैचों में दोबारा मौका नहीं दिया गया। इस बार, प्रशंसकों को उम्मीद है कि इतिहास खुद को दोहराएगा - और कुलदीप यादव एक बार फिर मजबूत प्रभाव डालने के लिए सिडनी की पिच पर लौटेंगे।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [tv9hindi]






