India T20I Squad: आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस अय्यर बने कप्तान; वैभव सूर्यवंशी स्कॉवड का हिस्सा

दोस्तो इंडियन प्रीमियर लीग 2026 खत्म हो गया हैं और एक बार फिर खेल इंटरनेशनल की तरफ पहुंच रहा हैं, जिसके लिए भारतीय टीम ने कमर कस ली हैं, जिसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली T20I सीरीज़ और 2026 एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस चयन की सबसे बड़ी बात श्रेयस अय्यर को भारत का नया T20 कप्तान बनाना है। आइए जानते हैं पूरी टीम के बारे में- 

युवा बल्लेबाज़ तिलक वर्मा को उप-कप्तान बनाया गया है, जबकि 15 साल के शानदार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को पहली बार राष्ट्रीय टीम में चुना गया है और उन्हें तीनों टीमों में शामिल किया गया है, जो उनके उभरते हुए क्रिकेट करियर में एक बड़ी उपलब्धि है।

श्रेयस अय्यर को तीनों सीरीज़/टूर्नामेंट के लिए कप्तान बनाया गया।

तिलक वर्मा को इंग्लैंड T20 सीरीज़ और एशियाई खेलों के लिए उप-कप्तान बनाया गया।

सूर्यकुमार यादव का चयन नहीं हुआ।

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारत की टीम में बुलाया गया।

वैभव को आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियाई खेलों की टीमों में चुना गया है।

आयरलैंड के लिए भारत की T20I टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी।

इंग्लैंड के लिए भारत की T20I टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी। 

एशियाई खेलों के लिए भारत की टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, वैभव सूर्यवंशी।

भारत बनाम आयरलैंड T20I सीरीज़ का शेड्यूल

अफ़गानिस्तान के खिलाफ़ ODI सीरीज़ के बाद, टीम इंडिया दो मैचों की T20I सीरीज़ के लिए आयरलैंड जाएगी। दोनों मैच बेलफ़ास्ट में खेले जाएंगे।

26 जून – पहला T20I

28 जून – दूसरा T20I

भारत बनाम इंग्लैंड T20I सीरीज़ का शेड्यूल

आयरलैंड दौरे के बाद, भारत पांच मैचों की T20I सीरीज़ के लिए इंग्लैंड जाएगा।

अनुभवी खिलाड़ियों और शानदार युवा टैलेंट के मेल से बनी भारत की टीमें, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में T20 क्रिकेट के एक नए अध्याय की शुरुआत का संकेत देती हैं। सबकी नज़रें युवा टैलेंट वैभव सूर्यवंशी पर होंगी, जो इंटरनेशनल स्टेज पर अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं।