ICC T-20 WC- टी-20 वर्ल्ड कप में किसने लपके है सबसे ज्यादा कैच, जानिए पूरी डिटेल्स
- byJitendra
- 24 Nov, 2025
दोस्तो जैसा की हम सब जानते हैं कि टी-20 फॉर्मेट क्रिकेट का सबसे लोकप्रिय फॉर्मेट हैं, जिसमें प्लेयर्स को पहली ही गेंद से ताबड़तौड़ खेलने की आजादी देता हैं, लेकिन क्या आपको पता हैं कि क्रिकेट के इस फॉर्मेट में में फील्डिंग भी बहुत जरूरी हैं, इतने सालों में, कई क्रिकेटरों ज़बरदस्त फील्डिंग स्किल्स से भी अपनी काबिलियत साबित की है। आज हम इस लेख के माध्यम से आपको उन प्लेयर्स के बारे में बताएंगे, जिन्होनें टी-20 में सबसे ज्यादा कैच लिए है-

1. डेविड वॉर्नर – 25 कैच (41 मैच)
ऑस्ट्रेलिया के ज़बरदस्त ओपनर 25 कैच के साथ लिस्ट में टॉप पर हैं, उन्होंने अपने पूरे वर्ल्ड कप करियर में तेज़ रिफ्लेक्स और भरोसेमंद हाथ दिखाए हैं।
2. एबी डिविलियर्स – 23 कैच (30 मैच)
सबसे महान ऑल-राउंड फील्डर्स में से एक, एबी डिविलियर्स 23 कैच के साथ दूसरे नंबर पर हैं, जिससे मुश्किल कैच भी आसान लगते हैं।

3. ग्लेन मैक्सवेल – 23 कैच (31 मैच)
ऑस्ट्रेलियाई ऑल-राउंडर ग्लेन मैक्सवेल 23 कैच के साथ दूसरे नंबर पर हैं, जो फील्ड में अपनी फुर्ती और तेज़ मूवमेंट के लिए जाने जाते हैं।
4. रोहित शर्मा – 21 कैच (47 मैच)
भारत के कप्तान रोहित शर्मा 21 कैच के साथ चौथे नंबर पर हैं, जो दबाव वाली स्थितियों में उनकी विश्वसनीयता साबित करते हैं।
5. मार्टिन गप्टिल – 19 कैच (28 मैच)
न्यूज़ीलैंड के मार्टिन गप्टिल 19 कैच के साथ पांचवें नंबर पर हैं, जिन्हें अक्सर डीप में शानदार कैच लेते देखा गया है।






