ICC T-20 World Cup 2026-  2026 टी-20 वर्ल्ड में इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का महा मुकाबला, जानिए इसकी पूरी डिटेल्स

दोस्तो क्रिकेट जगत में टी-20 फॉर्मेट सबसे लोकप्रिय बन गया हैं, जिसमें खिलाड़ियों को पहली ही गेंद से ताबड़तौड़ खेलने की आजादी देता हैं, ऐसे में फैंस को अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप का बेसब्री से इंतजार हैं, जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका करेगा, टी-20 वर्ल्डकप में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान महा मुकाबला होने वाला हैं, अगर रिपोर्ट्स की माने तो दोनों टीमें T20 वर्ल्ड कप 2026 में एक-दूसरे का सामना कर सकती हैं, जिससे फ़ैन्स में ज़बरदस्त उत्साह है। 

जानकारी के मुताबिक, आने वाला T20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से 8 मार्च, 2026 तक होने की उम्मीद है। जिससे यह साल के सबसे ज़्यादा इंतज़ार किए जाने वाले क्रिकेट इवेंट्स में से एक बन जाएगा। भले ही ICC ने अभी तक फिक्स्चर कन्फर्म नहीं किए हैं, लेकिन संभावित मैच-अप्स पहले से ही चर्चा में हैं।

भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है, जिससे उत्साह का लेवल और भी बढ़ गया है। कहा जा रहा है कि इस ग्रुप में पाँच टीमें शामिल हैं:

इंडिया

पाकिस्तान

नीदरलैंड

नामीबिया

यूनाइटेड स्टेट्स

अगर रिपोर्ट सही हैं, तो इंडिया का कैंपेन 8 फरवरी को यूनाइटेड स्टेट्स के खिलाफ मैच से शुरू हो सकता है, जिसके बाद 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ उनका दूसरा ग्रुप गेम होगा। सबसे ज़्यादा इंतज़ार वाला मैच—इंडिया बनाम पाकिस्तान—15 फरवरी को होने की उम्मीद है