Google Search- 2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए ये खिलाड़ी, जानिए इनके बारे में

दोस्तो कुछ ही दिनों में साल खत्म होने वाला हैं और उस तरफ एक नया समय आपका इंतजार कर रहा है, 2025 के गूगल सर्च रिपोर्ट्स के अनुसार कई खिलाड़ियों को सर्च किया गया, सर्च इंजन की इस सूची में युवा से लेकर अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं, जिनको सबसे ज्यादा बार सर्च किया हैं, आइए जानते हैं खिलाड़ियों के बारे में- 

1. वैभव सूर्यवंशी –

इस सूची में सबसे ऊपर वैभव सूर्यवंशी हैं, 14 साल के इस सनसनीखेज खिलाड़ी ने अपनी असाधारण बल्लेबाजी क्षमताओं से दुनिया भर का ध्यान खींचा है। 

2. प्रियांश आर्य 

दूसरे स्थान पर प्रियांश आर्य हैं, जो पंजाब किंग्स के लिए अपने प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। 

3. अभिषेक शर्मा – 

तीसरे स्थान पर 24 साल के अभिषेक शर्मा हैं, जो T20 इंटरनेशनल में एक विनाशकारी शक्ति के रूप में उभरे हैं। 

4. शेख राशिद – 

चौथे स्थान पर 21 साल के शेख राशिद हैं, जो अपनी लगातार प्रगति और ऑलराउंड क्षमताओं से प्रभावित करना जारी रखे हुए हैं। 

5. जेमिमा रोड्रिग्स –

जेमिमा रोड्रिग्स, जो भारत की महिला विश्व कप 2025 की जीत के बाद सुर्खियों में हैं, पांचवें स्थान पर हैं। उन्हें दुनिया भर में भारी फैन फॉलोइंग दिलाई है।

6. आयुष म्हात्रे –

छठे स्थान पर आयुष म्हात्रे हैं, चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर जो अपनी भरोसेमंद शुरुआत और आक्रामक अंदाज़ से फ्रेंचाइजी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गए हैं।