Champions Trophy 2025- ICC ODI टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ा रोहित शर्मा ने, जानिए पूरी डिटेल्स

By Jitendra Jangid-  दोस्तो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर कर फाइनल में जगह बना ली हैं और 2023 वर्ल्डकप के फाइनल के जखमों पर मलहम लगाया। इसी बीच भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक रिकॉर्ड तौड़ दिया हैं, भारतीय ओपनर अब ICC ODI टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं, उन्होंने दिग्गज क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है, आइए जानते हैं इनके बारे में-

अपनी धमाकेदार बल्लेबाज़ी शैली के लिए मशहूर रोहित ने तब भी अपनी चमक बिखेरी, जब सबसे ज़्यादा ज़रूरत थी। सेमीफ़ाइनल मैच में उन्होंने गेल के 64 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जिससे ICC ODI टूर्नामेंट में उनके छक्कों की संख्या 65 हो गई। यह उल्लेखनीय उपलब्धि न केवल उनके पावर-हिटिंग कौशल को दर्शाती है, बल्कि क्रिकेट के उच्चतम स्तर पर उनकी निरंतरता को भी दर्शाती है।

सेमीफ़ाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 265 रनों का लक्ष्य रखा। रोहित ने शुभमन गिल के साथ मिलकर टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत की।

रोहित शर्मा की इस सेमीफाइनल में उल्लेखनीय उपलब्धि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी बढ़ती विरासत का एक और प्रमाण है।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [jagran]