Champions Trophy 2025- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इन बल्लेबाजों ने मारे हैं सबसे ज्यादा छक्के, जानिए इनके बारे में
- bySagar
- 27 Feb, 2025
By Jitendra Jangid- दोस्तो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के जैसे जैसे दिन गुजरते जा रहे हैं, यह टूर्नामेंट दिलचस्प हुए जा रहा हैं, टीमें इस टूर्नामेंट को जीतनी की जी तौड़ मैहनत कर रही हैं, कल के मैच में अफगानिस्तान ने इग्लैंड को 8 रन से हराकर अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार रखी और इंग्लैंड को बैग पैक करने के लिए कहां। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कुछ रोमांचक प्रदर्शन देखने को मिल चुके हैं, आइए जानते हैं चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सबसे ज्यादा छक्के किस बल्लेबाज ने मारे हैं-

जोश इंग्लिस (ऑस्ट्रेलिया)
इंग्लिस इंग्लैंड के खिलाफ़ अपनी शानदार 120 रनों की पारी में 6 छक्के लगाकर सूची में सबसे ऊपर हैं, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी का नज़ारा पेश करता है।
ग्लेन फिलिप्स (न्यूज़ीलैंड)
फिलिप्स शानदार फॉर्म में हैं, उन्होंने दो मैचों में 82 रन बनाए हैं, जिसमें 5 छक्कों ने उनके कुल स्कोर में अहम योगदान दिया है।

हारिस राउफ (पाकिस्तान)
अपनी घातक तेज गेंदबाजी के लिए मशहूर राउफ ने दो मैचों में 4 छक्के लगाकर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंचकर कई लोगों को चौंका दिया है।
बेन डकेट (इंग्लैंड)
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डकेट की शानदार 165 रनों की पारी में 3 छक्के शामिल थे, जिससे वह छक्के लगाने वालों में सबसे ऊपर हैं।

खुशदिल शाह (पाकिस्तान)
शाह 2 मैचों में 3 छक्के लगाकर शीर्ष पांच में शामिल हैं, जिससे पता चलता है कि वह बल्ले से भी कमाल दिखा सकते हैं।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [Abplivehindi]






