Asia Cup 2025- भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव की एशिया कप के 1 मैच में कितनी फीस थी, आइए जानें
- byJitendra
- 03 Oct, 2025
दोस्तो सूर्य कुमार के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को हराकर नौंवी बार खिताब अपने नाम किया और देश के 140 करोड़ लोगो को खुशी प्रदान की, खुशी दौगुनी जब हो गई तब भारतीय क्रिकेट कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक भावुक और देशभक्तिपूर्ण कदम उठाया जिसने पूरे देश का दिल जीत लिया। उन्होंने एशिया कप के दौरान अर्जित अपनी सारी मैच फीस भारतीय सेना और पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों के परिवारों को दान करने का फैसला किया, जिसके बाद से फैंस इस बात को जानने के लिए उत्सुक हो गए हैं कि सूर्य कुमार यादव को एक मैच कि कितनी फीस मिल रही थी, एशिया कप में, आइए जानें-

भारतीय खिलाड़ियों के लिए बीसीसीआई मैच फीस:
टी20 अंतर्राष्ट्रीय (टी20I): 3 लाख रुपये प्रति मैच
एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI): 6 लाख रुपये प्रति मैच
टेस्ट मैच: 15 लाख रुपये प्रति मैच
चूँकि एशिया कप एक टी20 टूर्नामेंट है, इसलिए सूर्यकुमार यादव की प्रति मैच मैच फीस 3 लाख रुपये थी।
सूर्य द्वारा कुल दान:

सूर्य ने एशिया कप के दौरान 7 मैच खेले।
इसलिए, उनका कुल दान 21 लाख रुपये था।
यह योगदान विशेष रूप से भारतीय सेना और पहलगाम हमले से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए दिया गया था।
फाइनल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में, सूर्या ने मीडिया के साथ यह जानकारी साझा की। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि इस दान को लेकर कोई विवाद नहीं होना चाहिए, और इस बात पर ज़ोर दिया कि उनका यह फ़ैसला पूरी तरह से सशस्त्र बलों और पीड़ितों के परिवारों के प्रति ज़िम्मेदारी और कृतज्ञता की भावना से प्रेरित था।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [hindustanlivehindi]






