Asia Cup 2025- रोहित, यशस्वी, सैमसन जैसे बेहरम खिलाड़ियों में जुड़ा इस खिलाड़ी का नाम, जानिए इसके बारे में
- byJitendra
- 25 Sep, 2025
दोस्तो एशिया कप 2025 में भारत ने सुपर 4 मुकाबले के दूसरे मैच में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने बंग्लादेश के सामने 168 का लक्ष्य रखा, लक्ष्य का पीछा करते हुए बंग्लादेश 21 रनों से हार गई, मैच का मुख्य आकर्षण सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा रहे, जिन्होंने शानदार पारी खेली, जिसकी वजह से उनका नाम रोहित, यशस्वी, सैमसन के साथ जुड़ गया हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में

शुभमन गिल के साथ पारी की शुरुआत करते हुए, अभिषेक शर्मा ने पहली गेंद का सामना किया और लॉन्ग-ऑफ पर छक्का जड़कर भारतीय बल्लेबाजों के एक खास समूह में शामिल हो गए।
यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे भारतीय
अभिषेक शर्मा टी20I पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले चौथे भारतीय बन गए।

रोहित शर्मा बनाम आदिल राशिद, अहमदाबाद 2021
यशस्वी जायसवाल बनाम सिकंदर रज़ा, हरारे 2024
संजू सैमसन बनाम जोफ्रा आर्चर, मुंबई विश्व कप 2025
इस मैच ने न केवल टी20 एशिया कप में भारत के फाइनल में पहुंचाया बल्कि भारतीयों को खुश भी किया
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [ZeeNewshindi]






