Asia Cup 2025- एशिया कप 2025 में इन प्लेयर्स ने मचाई है धूम, इस युवा बल्लेबाज ने खोले गेंद के धागे
- byJitendra
- 02 Oct, 2025
दोस्तो जैसा कि हम सब जानते हैं भारत ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को हराकर 9वीं बार एशिया कप अपने नाम किया। पाकिस्तान के 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, भारत ने 5 विकेट खोकर जीत हासिल की और अपना 9वां एशिया कप खिताब जीता। आज हम इस लेख के माध्यम से आपको उन प्लेयर्स के बारे मे बताएंगे जिन्होनें पूरे एशिया कप में अपने बल्ले से धूम मचाई थी-

अभिषेक शर्मा
टूर्नामेंट के स्टार अभिषेक शर्मा रहे, जिन्होंने 7 मैचों में 44.86 की औसत से 314 रन बनाए। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का पुरस्कार मिला।
पथुम निसांका
श्रीलंका के पथुम निसांका ने 6 मैचों में 43.50 की औसत से 261 रन बनाकर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला। निसांका टूर्नामेंट में शतक बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी भी रहे।

सर्वाधिक अर्धशतक:
अभिषेक शर्मा ने 3 अर्धशतक लगाकर इस श्रेणी में भी शीर्ष स्थान हासिल किया। पथुम निस्सांका ने 2 अर्धशतक लगाकर उनके बाद दूसरे स्थान पर रहे, जिससे उनकी बल्ले से निरंतरता का पता चलता है।
सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़:
गेंदबाज़ी में, भारत के कुलदीप यादव ने 7 मैचों में 17 विकेट लेकर दबदबा बनाया। पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी ने 7 मैचों में 10 विकेट लिए, जबकि यूएई के जुनैद सिद्दीकी ने कम मैच खेलने के बावजूद सिर्फ़ 3 मैचों में 9 विकेट लिए।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [Hindustanlivehindi]






