Asia Cup 2025- भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप ने रचा इतिहास, जानिए उनके द्वारा किए गए कमाल के बारे में
- byJitendra
- 22 Sep, 2025
दोस्तो भारत ने पाकिस्तान को सुपर 4 के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को हरा दिया हैं और रिकॉर्ड कायम किया हैं, इससे पहले टीम इंडिया के युवा तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। अर्शदीप ने भारत की टी20 फॉर्मेट में वापसी होते ही शानदार वापसी की बाएँ हाथ के इस तेज़ गेंदबाज़ ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज़ बनकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया, आइए जानते हैं इसकी पूरी डिटेल्स

अर्शदीप की उपलब्धि के मुख्य अंश
100 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट का मील का पत्थर
अर्शदीप ने 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ़ मैच में अपना पहला विकेट लिया और 100 विकेट का आंकड़ा छू लिया।
उन्होंने अपनी निरंतरता और दबदबे का परिचय देते हुए सिर्फ़ 64 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की।
ओमान के खिलाफ़ रिकॉर्ड
यह मैच यूएई में भारत और ओमान के बीच एशिया कप ग्रुप ए मुकाबले का हिस्सा था।
अर्शदीप ने अपने अंतरराष्ट्रीय पदार्पण के तीन साल के भीतर यह उपलब्धि हासिल की।

दौड़ में शामिल अन्य भारतीय गेंदबाज
युजवेंद्र चहल: 80 मैचों में 96 विकेट।
हार्दिक पांड्या: 114 मैचों में 96 विकेट।
चहल के टीम से बाहर होने के बाद, हार्दिक 100 विकेट पूरे करने वाले अगले भारतीय गेंदबाज़ हो सकते हैं।
अर्शदीप का लगातार अच्छा प्रदर्शन
जुलाई 2022 में टी20I में पदार्पण।
टी20 प्रारूप में एशिया कप 2022 (यूएई) में खेला।
टी20 विश्व कप 2022 में भारत के सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ (6 मैचों में 10 विकेट)।
टी20 विश्व कप 2024 में 8 पारियों में 17 विकेट लेकर भारत के सबसे सफल गेंदबाज़।
अपने टी20I करियर में दो बार एक पारी में चार विकेट लिए हैं।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abplivehindi]






