Asia Cup 2025- भारतीय कप्तान पर लगेगा बैन , पाकिस्तान की शिकायत पर ICC ने लिया बड़ा फैसला, जानिए पूरी डिटेल्स
- byJitendra
- 26 Sep, 2025
दोस्तो एशिया कप 2025 बड़े रोमाचंक हो रहा है सुपर -4 के दो मैच जीतकर भारत ने अपनी जगह फाइनल में पक्की कर ली हैं, जहां भारतीय टीम फील्ड में धमाल मचा रही हैं, वहीं मैदान के बाहर हुए एक विवाद ने भारत और पाकिस्तान के बीच मैचों पर ग्रहण लगा दिया है। मैचों के बाद भारत पाकिस्तान से हाथ नहीं मिला रहा हैं, जिसने एक बार फिर गर्म माहौल कर दिया है, 14 सितंबर के बाद सुपर फ़ोर मुकाबले में भी यही व्यवहार दोहराया गया, जिससे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के बीच तनाव बढ़ गया। दोनों बोर्डों ने अब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है, आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी डिटेल्स

दोनों बोर्डों द्वारा दर्ज की गई शिकायतें
PCB ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पर पाकिस्तान के सलमान अली आगा से हाथ न मिलाने के लिए निशाना साधा।
इसके जवाब में, BCCI ने सुपर फ़ोर मैच के दौरान साहिबज़ादा फरहान और हारिस रऊफ़ के भड़काऊ व्यवहार के लिए शिकायत दर्ज कराई।
सूर्यकुमार यादव की सुनवाई
25 सितंबर को, ICC एलीट पैनल के मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने सूर्यकुमार यादव के संबंध में सुनवाई पूरी की।
बीसीसीआई के अधिकारी हेमंग अमीन और समर मल्लापुरकर मौजूद थे।
सूर्यकुमार यादव पर मैच फीस का 15% जुर्माना लगाया जा सकता है या उन्हें आधिकारिक चेतावनी भी दी जा सकती है। जल्द ही इस पर फैसला होने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि आईसीसी के नियमों में हाथ मिलाना अनिवार्य नहीं है, जिससे सूर्यकुमार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की संभावना कम है।

बीसीसीआई की जवाबी शिकायत
हैरिस रऊफ और साहिबज़ादा फरहान के खिलाफ बीसीसीआई की शिकायतों पर 26 सितंबर को सुनवाई होगी।
एशिया कप में भारत का दबदबा
भारत ने दोनों मुकाबलों में पाकिस्तान को आसानी से हराया।
फाइनल में जगह पक्की कर चुकी भारत को पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मुकाबले के विजेता का इंतजार है।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [ZeeNewshindi]






